C Language मे Token क्या होते है, और कितने प्रकार के होते है।

Share:

सी भाषा में टोकन क्या है What is Token in C 

टोकन किसी भी प्रोग्राम की सबसे छोटी या आधारभूत इकाई है। एक या अधिक अक्षरों को एक क्रम में जोड़कर बनाए गए अर्थपूर्ण शब्द टोकन (Token) कहलाते हैं। 


सी भाषा में टोकन के प्रकार Types of Token in C Language

सी भाषा में टोकन को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया किया गया है -
  1. Keyword
  2. Identifiers
  3. Constants
  4. Operator
  5. Special Symbol

 (1) कीवर्ड्स (Keyword)

सी भाषा में प्रयोग किए जाने वाले ऐसे शब्द जिनका अर्थ पहले से ही परिभाषित होता है Keywords कहलाते हैं। इनका प्रयोग Variable के नाम, Function के नाम आदि के लिए नहीं किया जा सकता है। चूंकि यह विशेष कार्य के लिए प्रयोग किए जाते हैं इसलिए इन्हें Reserve Word भी कहते हैं। 
नोट - सभी कीवर्ड्स छोटे अक्षरों में ही होने चाहिए इनमे बड़े अक्षरों में प्रयोग नहीं किया जाता। यदि बड़े अक्षरों का प्रयोग करेंगे तो उन्हें Identifier समझा जाएगा तथा Keyword का अर्थ User द्वारा बदला नहीं जा सकता। नीचे दी गई सारणी में विभिन्न कीवर्ड्स को दर्शाया गया है।

auto double intstruct
break else longswitch
case enum registertypedef
char extem returnunion
const float shortunsigned
continue for signedvoid
defaultgoto sizeofvolatile
do if staticwhile

(2) आईडेंटिफायर (Identifiers)

Identifiers ऐसा शब्द होता है, जिसमें एक या अधिक अक्षर या संख्या एक क्रम मे होते हैं, तथा इसमें एक विशेष अक्षर "_" (Underscore) भी हो सकता है। सामान्यतः तक एक Identifiers किसी अक्षर या अंडरस्कोर से प्रारंभ होता है, जिसके बाद में कोई संख्या, अक्षर, अंक या अंडरस्कोर हो सकते हैं।

Identifier बनाने के नियम 

  1. आईडेंटिफायर बनाने हेतु कुछ मूल नियम निम्न प्रकार है 
  2. आईडेंटिफायर में पहला वर्ण एक अक्षर या अंडर स्कोर होना चाहिए तथा इसके बाद कोई संख्या, अक्षर, अंक या अंडरस्कोर हो सकते हैं ।
  3. इसमें अक्षर संख्या या अंडरस्कोर के अलावा कोई अतिरिक्त चिन्ह नहीं हो सकता। 
  4. Identifiers की अधिकतम लंबाई 31 वर्णो तक की हो सकती है।

(3) कांस्टेंट्स (Constants)

Constants एक डाटा आइटम है जो एक प्रोग्राम के Execution के दौरान नहीं बदलता है। सी भाषा में कांस्टेंट्स को दो मुख्य भागों में वर्गीकृत किया गया है-
  1. संख्यात्मक (Numeric)
  2. असंख्यात्मक (Non-numeric)
(i) संख्यात्मक (Numeric) - संख्यात्मक कांस्टेंट्स दो प्रकार के होते हैं। 
  • Integer
  • Floating Point
(a) Integer Constants
Integer Constants एक संपूर्ण संख्या है जिसमें कोई भी दशमलव नहीं होता, इसमें +  तथा - चिन्ह को छोड़कर किसी अन्य Character का प्रयोग नहीं हो सकता है, यदि + तथा - का प्रयोग करना है तो उन्हें संख्याओं के आगे होना चाहिए ।
(b) Floating Point Constants
ऐसी न्यूमैरिक मात्राएं जिन्हें भिन्नातमक (Fractional) रूप में व्यक्त किया जाए Floating Point Constants कहलाती है। सभी ऋणात्मक संख्याओं के  पहले ‘-‘ का चिन्ह तथा सभी धनात्मक संख्याओं से पहले ‘+’ का चिन्ह होना चाहिए जो कि जरूरी नहीं है । इसके अतिरिक्त कोई अन्य अक्षर नहीं हो सकता। 

(ii) असंख्यात्मक (Non-numeric)- असंख्यात्मक कांस्टेंट्स  भी दो प्रकार के होते हैं ।
  • Character Constants
  • String Constants
(a) Character Constants
Bracket के अंदर का Character, Character Constants कहलाता है। इसके प्रत्येक अक्षर के साथ एक अनोखा नाम जुड़ा होता है जैसे ASCII अर्थात American Standard Code for Information Interchange कहते हैं। इसके अलावा Backslash Constants भी होता है, जो करैक्टर कांस्टेंट के अंतर्गत आता है, Backslash Constants, Backslash से शुरू होता है तथा इसके बाद एक Character आता है, तथा कुछ करैक्टर के साथ लगकर बैकस्लैश उन करैक्टरो के अर्थ को बदलकर विशेष प्रिंटिंग प्रभाव उत्पन्न करता है ।
(b) String Constants
Character का वह क्रम जिसे Double cot (“ ”) के अंदर लिखा गया हो String Constants कहलाता है। String हमेशा Null (जिसे \0 से प्रदर्शित किया जाता है)  Character से समाप्त होती है।

(4) ऑपरेटर (Operator)

Operator एक संकेत टोकन है जिसका प्रयोग किए जाने वाले कार्य को निर्धारित करने में किया जाता है। सी भाषा में कई प्रकार के ऑपरेटर होते है-
  1. Arithmetic Operator
  2. Assignment Operator
  3. Increment/Decrement Operator
  4. Relational Operator
  5. Logical Operator
  6. Conditional Operator
  7. Bitwise Operator
  8. Special Operator 
यह भी पढ़े - सी लैंग्वेज मे ऑपरेटर क्या है और कितने प्रकार के होते है।

यदि इस पोस्ट के संबंधित आपके पास कोई सुक्षाव हो या आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट करें या आप support@cat1solution.com पर ईमेल भी कर सकते है।

No comments