Cat1Solution की इस Post में प्रोग्राम
और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है , History
of Programming language, पहली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कौन सी थी और पहली high-level Languageकौन सी
थी। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के प्रकार,तथा प्रोग्राम के विषय में बताया गया है
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या होती है- What is Programming Language
“प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एक कंप्यूटर भाषा है, जिसका उपयोग
करके प्रोग्रामर के द्वारा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम विकसित करने के लिए,
स्क्रिप्ट या निर्देशो के अन्य सेटों को
कंप्यूटर मे निष्पादित करने के लिए किया जाता है।“ यदि सरल शब्दो मे कहे तो प्रोग्रामिंग
लैंग्वेज एक ऐसी भाषा है जिसका प्रयोग करके application बनाये जाते है। जैसे- C,C++, Java, Python, Visual Basic, PHP आदि प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के उदाहरण है। पारम्परिक भाषा की
तरह ही प्रोग्रामिंग भाषा की अपनी व्याकरण होती है।
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इतिहास - History of Programming Language
पहली कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज – First Computer Programming Language
पहली कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा 1883
में बनाई गई थी, जब Ada Lovelace नामक महिला ने Charles Babbage के साथ अपने बहुत ही शुरुआती मैकेनिकल
कंप्यूटर, Analytical Engine पर
काम किया था। Lovelace ने देखा कि जिन नंबरों के साथ कंप्यूटर काम करता था,
वे केवल कुछ चीजों के अलावा किसी अन्य चीज़ का
प्रतिनिधित्व(Represent ) कर सकते हैं। उन्होंने एनालिटिकल इंजन के लिए एक Algorithm लिखा जो अपनी तरह का पहला
था। उनके योगदान के कारण, पहली कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा बनाने का श्रेय Ada Lovelace को जाता है।
पहली उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा – First high-level Programming
Language
पहली उच्च स्तरीय(high-level) प्रोग्रामिंग भाषा Plankalkül (प्लैंकल्कल) थी, जिसे 1942 और 1945 के बीच Konrad Zuse ने बनाया था। इसके बाद सन् 1956 मे आईबीएम में John Backus के नेतृत्व में FORTRAN भाषा को विकसित किया गया। ( FORTRAN को 1954 में विकसित किया गया था लेकिन पहली
बार 1956 में बाजार मे लाया गया )
what is Program – प्रोग्राम किसे कहते है?
जैसा की हम जानते है कि प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
का प्रायोग करके कंप्यूटर प्रोग्राम बनाये जाते है,पर अब सवाल ये उठता है की “ कंप्यूटर प्रोग्राम किसे कहते है? “( what is computer program).
कंप्यूटर प्रोग्राम निर्देशों(instruction) का एक संग्रह (collection) है,जो कंप्यूटर द्वारा निष्पादित (execute) किए जाने पर एक विशिष्ट
कार्य(special work) करता है। कंप्यूटर प्रोग्राम आमतौर पर एक Computer Programmer द्वारा Programming Language मे लिखा जाता है।
यह भी पढ़े - प्रोग्रामिंग विकाश चक्र क्या होता है, एक प्रोग्राम निर्माण के कितने चरण होते है।
यह भी पढ़े - प्रोग्रामिंग विकाश चक्र क्या होता है, एक प्रोग्राम निर्माण के कितने चरण होते है।
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज प्रकार - Types of Programming language
प्रोग्रामिंग भाषा कई प्रकार की होती है, कुछ
भाषाओ को हम समक्ष सकते है, तो कुछ भाषाओ को केवल कंप्यूटर ही समक्ष सकता है। मूल
रूप से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा को तीन भागो मे विभाजित कर सकते है।
(1) Low Level Language
(2) Middle Level Language
(3) High level language
(1) Low Level Language
(2) Middle Level Language
(3) High level language
(1) निम्न स्तरीय भाषा (Low Level Language)
वह भाषा जो अपने संकेतों को मशीनी संकेतों में बदलने के लिए किसी भी ट्रांसलेटर को सम्मिलित नहीं करती है उसे Low Level Language कहते हैं अर्थात निम्न स्तरीय भाषा के कोड को किसी तरह के ट्रांसलेटर की आवश्यकता नहीं होती मशीन लैंग्वेज तथा असेंबली लैंग्वेज इस भाषा के 2 उदाहरण हैं-
वह भाषा जो अपने संकेतों को मशीनी संकेतों में बदलने के लिए किसी भी ट्रांसलेटर को सम्मिलित नहीं करती है उसे Low Level Language कहते हैं अर्थात निम्न स्तरीय भाषा के कोड को किसी तरह के ट्रांसलेटर की आवश्यकता नहीं होती मशीन लैंग्वेज तथा असेंबली लैंग्वेज इस भाषा के 2 उदाहरण हैं-
(1) Machine language -
कंप्यूटर केवल 1 और 0 की भाषा ही समझता है अतः कंप्यूटर को निर्देश सिर्फ बाइनरी कोड 1 और 0 में ही दिया जा सकता है, जो निर्देश बाइनरी कोड में देते हैं उन्हें Machine language कहते हैं। मशीन लैंग्वेज
मशीनों के लिए अर्थात कंप्यूटर के लिए सरल होती है परन्तु प्रोग्रामर के लिए यह
बहुत ही कठिन होती है ,प्रत्येक कंप्यूटर प्रणाली में अपना अलग निर्देशो का सेट
होता है इसलिए जो प्रोग्राम एक मशीन पर लिखा होता है वह दूसरी मशीन पर नहीं चलाया जा
सकता।
(2) Assembly
Language- असेम्बली भाषा में दिए जाने वाले निर्देश
अंग्रेजी के शब्दों के रूप में दिए जाते हैं जैसे- NOV, ADD, SUB आदि इन्हे “mnemonic code” भी कहा जाता है,मशीनी भाषा की तुलना में असेंबली भाषा को समझना
सरल होता है लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है और
यह बाइनरी कोड को ही समझता है इसलिए असेंबली भाषा में लिखे गये प्रोग्राम को मशीनी
भाषा में ट्रांसलेट करने की अवश्यकता होती है। जो ट्रांसलेटर असेंबली भाषा को
मशीनी भाषा में ट्रांसलेट करता है उसे असेंबलर(Assembler) कहते
हैं।
यह भी पढे़ - प्रोग्रामिंग लैग्वेज जावा क्या है, इसे कैसे सीख सकते है।
ऐसी भाषाएँ जिनमे निम्न स्तरीय भाषा और उच्य स्तरीय भाषा दोनो की विशेषता होती है मध्य स्तरीय भाषा कहलाती है। मध्यम स्तर की भाषा मुख्य रूप से उच्च-स्तरीय भाषा में लिखे गए programming code का एक आउटपुट होती है, जिसे source code के रूप में जाना जाता है। मध्य स्तर की भाषा मे लिखे गये Code को CPU द्वारा execute करने से पहले translated code में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमे लिखे गये प्रोग्राम कंप्यूटर द्वारा सीधे execute नहीं किये जा सकते है, इसके लिए इसे Binary Code मे परिवर्तित करने की अवश्यकता होती है।
मध्य स्तरीय भाषा के उदाहरण-
(1) C
(2) C++
यह भी पढ़े - सी भाषा का परिचय,इतिहास और सी लैग्वेज की पूरी जानकारी।
यह भी पढे़ - प्रोग्रामिंग लैग्वेज जावा क्या है, इसे कैसे सीख सकते है।
(2) मध्य स्तरीय भाषा (Middle Level Language)
मध्य स्तरीय भाषा के उदाहरण-
(1) C
(2) C++
यह भी पढ़े - सी भाषा का परिचय,इतिहास और सी लैग्वेज की पूरी जानकारी।
(3) उच्य स्तरीय भाषा (High level language)
हाई लेवल लैंग्वेज अंग्रेजी के भाषा कोड जैसी होती है इसलिए इसमे कोडिंग करना या इसे समझना सरल होता है। High level language को एक लैंग्वेज ट्रांसलेटर की आवश्यकता होती है जो हाई लेवल लैंग्वेज के प्रोग्राम को मशीन लैंग्वेज मे ट्रांसलेट कर सके।
उच्य स्तरीय भाषा के उदाहरण-
(1) Python
(2) JAVA
(3) C#
(4) PHP
हाई लेवल लैंग्वेज अंग्रेजी के भाषा कोड जैसी होती है इसलिए इसमे कोडिंग करना या इसे समझना सरल होता है। High level language को एक लैंग्वेज ट्रांसलेटर की आवश्यकता होती है जो हाई लेवल लैंग्वेज के प्रोग्राम को मशीन लैंग्वेज मे ट्रांसलेट कर सके।
उच्य स्तरीय भाषा के उदाहरण-
(1) Python
(2) JAVA
(3) C#
(4) PHP
आपके द्वारा दी गई जानकारी मुझे बहुत अच्छी लगी हमे उम्मीद है की आप आगे भी ऐसी ही जानकारी हमे उपलब्ध कराएंगे। इसलिए मैंने आपकी वैबसाइट को bookmark कर लिया है। इस वैबसाइट मे एक बार जरूर visit करे यहाँ दी गई जानकारी भी काफी अच्छी है - Google Ads Hindi Google related all Product and Services Information.
ReplyDelete